Edited By Desh Raj, Updated: 14 Mar, 2026 07:29 PM

इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में बहुत से लोगों ने जान गंवाई थी। इसी कडी में शनिवार को कांग्रेस में मृतकों की अस्थियों को श्रद्धांजलि दी और अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे कई परिवारों को वहां बुलाया गया था,
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में बहुत से लोगों ने जान गंवाई थी। इसी कडी में शनिवार को कांग्रेस में मृतकों की अस्थियों को श्रद्धांजलि दी और अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे कई परिवारों को वहां बुलाया गया था, इस मौके पर ही अस्थियां विसर्जन के लिए प्रयागराज भेजने का इंतजाम भी किया गया था।
आधे से ज़्यादा परिजन मृतकों की अस्थियां पहले ही कर चुके हैं विसर्जित
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए। लेकिन इस मामले को लेकर जब शनिवार को मृतकों के परिजनों से बात की गई तो पता चला कि आधे से ज़्यादा परिजन मृतकों की अस्थियां विसर्जित कर चुके हैं और कांग्रेस ने कलश और उसमे फूल के साथ कुछ सामग्री दी है जो प्रयागराज में विसर्जित की जाएंगी। लोगों ने कहा कि वो पहले ही अस्थियां विसर्जित कर चुके थे । लेकिन कांग्रेस ने उन्हें आर्थिक मदद की है, जबकी बीजेपी की ओर एक पैसा भी नहीं दिया गया था। इसलिए हम कांग्रेस के साथ जा रहे हैं।
देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों भागीरथ पुरा दूषित जालकांड हुआ था। इसमें कई लोगो की मौत हो गई थी वही कई लोग बीमार हो हुए थे और अस्पताल में भर्ती थे। यह मुद्दा देश भर में छाया रहा था। वही कांग्रेस ने जहा लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था, इसके साथ ही मध्य प्रदेश की विधानसभा में भी यह मुद्दा जमकर उठा था । इस मुद्दे को लेकर प्रदेश से लेकर देश तक सियासत हुई थी।