इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर FIR, भाजयुमो नेता की शिकायत पर बड़ा एक्शन

Edited By meena, Updated: 21 Feb, 2026 07:31 PM

bjp yuva morcha bjym and congress workers clashed in indore

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस कार्यालय पर हुए पथराव के बाद कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भाजपा जनता युवा मोर्चा की शिकायत पर हुई। जिसमें शहर कांग्रेस....

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस कार्यालय पर हुए पथराव के बाद कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भाजपा जनता युवा मोर्चा की शिकायत पर हुई। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, पार्षद सादिक खान और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ दंगा बलवा और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

भाजपा जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष सौग़ात मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाया उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा सुनियोजित तरीक़े से गुंडों को वहां पर बैठाकर हंगामा किया गया जबकि हम वहां पर शांतिपूर्वक और सांकेतिक प्रदर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने पथराव शुरू किया जिसमें हमारे कार्यकर्ता भी घायल हुए और साथ में 2 पत्रकार भी चोटिल हुए।

PunjabKesari

बता दें कि इंदौर में कांग्रेस कार्यालय पर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि भाजपा जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने चारों तरफ़ से बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता हुए आमने सामने पथराव किया। प्रदर्शन के दौरान चले पत्थरबाजी में मीडियाकर्मी शकील सिकंदर घायल हुए थे। वहीं गांधी भवन पर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा और कांग्रेसियों में जमकर पानी की बोतलें और टमाटर पत्थर चले।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!