Edited By Desh Raj, Updated: 31 Mar, 2026 02:17 PM

इंदौर में पुलिस महकमे में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री के दौरे में लापरवाही करनी एक टीआई को भारी पड़ गई।
इंदौर (सचिन बहरानी):इंदौर में पुलिस महकमे में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री के दौरे में लापरवाही करनी एक टीआई को भारी पड़ गई। दरअसल ड्यूटी से नदारद रहने पर टीआई पर गाज गिरी है और उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
यातायात विभाग में थे पदस्थ
इंदौर में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। वीआईपी ड्यूटी में तैनात थाना प्रभारी के अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
29 मार्च को था मुख्यमंत्री मोहन यादव का इंदौर दौरा

जानकारी के मुताबिक इंदौर में 29 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर दौरे पर थे, जहां यातायात व्यवस्था के तहत बापट चौराहे पर टीआई राहुल सिंह राजपूत की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन निर्धारित स्थान पर वे समय पर मौजूद नहीं मिले। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।
टीआई राहुल सिंह राजपूत ड्यूटी से मिले थे गायब
बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी पहले भी लापरवाही के मामलों में कार्रवाई झेल चुके हैं। ऐसे में वीआईपी ड्यूटी जैसे संवेदनशील मौके पर गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है और सभी अधिकारियों को ड्यूटी के प्रति सख्त रहने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया ने कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और इसी कार्रवाई होती रहेगी। लिहाजा ये एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।