इंदौर में थाना प्रभारी पर गिर सकती है गाज, रेप पीड़िता के संगीन आरोप के बाद एडिशनल DCP एक्शन मोड में

Edited By Desh Raj, Updated: 25 Mar, 2026 04:44 PM

the station house officer in indore could face severe action

इंदौर में एक थाना प्रभारी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल इंदौर की एक दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को हुई पुलिस जनसुनवाई में एक थाना प्रभारी पर बड़े आरोप लगाते हुए गंभीर किस्म की शिकायत दर्ज करवाई है।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में एक थाना प्रभारी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल इंदौर की एक दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को हुई पुलिस जनसुनवाई में एक थाना प्रभारी पर बड़े आरोप लगाते हुए गंभीर किस्म की शिकायत दर्ज करवाई है।

इस शिकायत के बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए है और थाना प्रभारी की दिक्कत बढ़ने वाली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, शिकायत की जांच तीन दिन की भीतर में करवाई जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।

दरअसल इंदौर के एक थाना प्रभारी अचानक ही पीड़िता की कथित शिकायत के चलते सुर्खियों में आ गए, जैसे ही मामला मंगलवार की जनसुनवाई में आला अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिम्मेदार अलर्ट मोड पर आ गएं।

वहीं डीसीपी जोन तीन राजेश व्यास ने इस मामले में बुधवार को मीडिया को नपे तुले शब्दों में अपडेट देते हुए कहा कि आवेदन की जांच तीन दिन के भीतर कर दी जाएगी। और जो जांच में सामने उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।  

थाना प्रभारी पर देर रात कॉल कर पीड़िता से बातचीत का दवाब बनाने का आरोप

आपको बता दें कि इस मामले में पीड़िता ने कथित तौर पर थाना प्रभारी पर देर रात कॉल कर बातचीत करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को दी अपनी लिखित शिकायत के साथ मोबाइल कॉल के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर पेश किए हैं।लिहाजा अब पुलिस के आला अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। तीन दिन में शिकायती आवदेन की बात कही जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!