Transfer Breaking: 8 कलेक्टरों पर गिर सकती है गाज, प्रशासनिक सर्जरी की लिस्ट तैयार

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Mar, 2026 06:38 PM

mp faces big bureaucratic shake up 8 collectors likely out

मध्यप्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा भूचाल आने वाला है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा भूचाल आने वाला है। राजधानी के वल्लभ भवन में इन दिनों फाइलों की तेज आवाजाही इस बात का संकेत दे रही है कि सरकार जल्द ही बड़े पैमाने पर तबादलों की लिस्ट जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, यह केवल सामान्य ट्रांसफर नहीं बल्कि एक “प्रशासनिक सर्जरी” होगी, जिसका सीधा असर जिलों की कमान संभाल रहे कलेक्टरों पर पड़ेगा।

तीन साल पूरे, अब बदली तय!

इस बार का सबसे बड़ा फॉर्मूला “थ्री-ईयर रूल” है। जिन कलेक्टरों ने एक ही जिले में तीन साल पूरे कर लिए हैं, उनके हटने की संभावना सबसे ज्यादा है। सरकार परफॉर्मेंस के आधार पर बड़े फैसले लेने के मूड में दिख रही है।

क्यों टल रहा था फैसला?

यह फेरबदल पहले ही हो जाना था, लेकिन दो बड़े कारणों से रुका रहा—

राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण

विधानसभा का बजट सत्र

इन दोनों कामों के चलते अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी थी, इसलिए सरकार ने सही समय का इंतजार किया।

अब क्या होगा अगला कदम?

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच मंथन पूरा हो चुका है। लिस्ट लगभग तैयार बताई जा रही है। करीब 8 जिलों के कलेक्टर बदले जाएंगे ,कुछ अफसरों को मंत्रालय में प्रमोशन पोस्टिंग,कुछ को एक जिले से दूसरे जिले में शिफ्ट..

 ‘सर्जरी’ क्यों कहा जा रहा है?

इस बदलाव को “सर्जरी” इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह सिर्फ चेहरों का बदलाव नहीं, बल्कि प्रशासन की कार्यशैली बदलने की कोशिश है। सरकार अब ग्राउंड लेवल पर असर दिखाना चाहती है।

अफसरों की बढ़ी धड़कनें

14 फरवरी के ट्रांसफर के बाद से ही अफसर लॉबिंग में जुटे थे, लेकिन अब जब परफॉर्मेंस ही पैमाना बन गया है, तो कई बड़े अधिकारियों की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है।

कुल मिलाकर: MP में जल्द ही एक बड़ी ट्रांसफर लिस्ट सामने आ सकती है, जो प्रशासनिक ढांचे को पूरी तरह हिला देगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!