राज्य में होने वाला है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! सूची तैयार… मुख्य सचिव के लौटने का इंतजार

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Mar, 2026 10:47 AM

major administrative reshuffle likely in mp transfer list ready

मध्य प्रदेश में होली और रंगपंचमी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने की तैयारी तेज हो गई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में होली और रंगपंचमी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने की तैयारी तेज हो गई है। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टरों के तबादले की सूची लगभग तैयार है और इसे अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस सूची में करीब एक दर्जन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल अंतिम निर्णय मुख्य सचिव के अवकाश से लौटने के बाद लिया जाएगा।

प्रशासनिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा राजधानी भोपाल के कलेक्टर और भोपाल संभाग के आयुक्त पद में संभावित बदलाव को लेकर हो रही है। सूत्रों का कहना है कि सरकार भोपाल जैसे बड़े जिले की जिम्मेदारी किसी महिला आईएएस अधिकारी को देने पर भी विचार कर रही है।

भोपाल कलेक्टर का बदलना लगभग तय

मौजूदा भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का सचिव स्तर पर प्रमोशन हो चुका है। ऐसे में उनका स्थानांतरण लगभग तय माना जा रहा है। वर्ष 2010 बैच के इस आईएएस अधिकारी को किसी संभाग का आयुक्त बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं भोपाल संभाग के आयुक्त संजीव सिंह का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के कारण उन्हें भी नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

भोपाल कलेक्टर के लिए ये नाम चर्चा में

राजधानी भोपाल के नए कलेक्टर के लिए तीन नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं—

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास निगम के सीईओ दीपक आर्य

इन नामों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर मंथन जारी है।

इन जिलों के कलेक्टर भी हो सकते हैं प्रभावित

संभावित तबादला सूची में प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टरों के नाम शामिल होने की चर्चा है, जिनमें—

केदार सिंह (शहडोल)

प्रतिभा पाल (रीवा)

स्वरोचिष सोमवंशी (सीधी)

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी (बैतूल)

नेहा मीना (झाबुआ)

सोनिया मीना (नर्मदापुरम)

सुधीर कोचर (दमोह)

ऋजु बाफना (शाजापुर)

रानी बाटड़ (मैहर)

अदिति गर्ग (मंदसौर)

मंत्रालय स्तर पर भी हो सकता है बदलाव

सूत्रों के अनुसार इस प्रशासनिक फेरबदल में केवल कलेक्टर ही नहीं, बल्कि संभाग आयुक्त, निगम-मंडलों और प्राधिकरणों के एमडी-सीईओ के पदों पर भी बदलाव हो सकता है। इसके अलावा मंत्रालय स्तर पर प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव के प्रभारों में भी फेरबदल की तैयारी बताई जा रही है।

2026 में कई वरिष्ठ अधिकारी होंगे रिटायर

प्रशासनिक दृष्टि से वर्ष 2026 काफी अहम माना जा रहा है। इस साल कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनके रिटायर होने के बाद प्रदेश की नौकरशाही में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगले करीब 10 महीनों में कई महत्वपूर्ण पद खाली होने की संभावना है।

मुख्य सचिव पद पर भी बदलाव की संभावना

राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पद यानी मुख्य सचिव के पद पर भी आने वाले समय में बदलाव संभव माना जा रहा है। मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार को नए अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपनी होगी, जिसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

जूनियर अधिकारियों को मिल सकता है मौका

वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायर होने से जूनियर अधिकारियों के लिए प्रमोशन और बड़ी जिम्मेदारियां मिलने का रास्ता भी खुलेगा। प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बदलाव शासन व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यशैली लेकर आते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!