MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव,अब मंत्रियों के हाथों आया कर्मचारियों की प्रमोशन, वेतन वृद्धि अधिकार,ये शक्ति मिली

Edited By Desh Raj, Updated: 03 Mar, 2026 11:33 PM

ministers have granted authority to write employees  annual confidential report

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की ACR पर बड़ी और अहम जानकारी निकलकर सामने आ रही है। दरअसल ये अपडेट काफी अहम है।मंत्रालय में पदस्थ तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की सीआर अब संबंधित मंत्री द्वारा लिखी जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने मंत्रालयीन कर्मचारियों की सीआर...

(भोपाल): मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की ACR पर बड़ी और अहम जानकारी निकलकर सामने आ रही है। दरअसल ये अपडेट काफी अहम है।मंत्रालय में पदस्थ तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की सीआर अब संबंधित मंत्री द्वारा लिखी जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने मंत्रालयीन कर्मचारियों की सीआर तत्काल मंगाने के निर्देश भी दिए हैं।

मंत्री अपने स्टाफ में पदस्थ कर्मचारियों की खुद लिखेंगे ACR 

प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों की (Annual Confidential Report) वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट  पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इसमें मंत्रियों के दखल को बढ़ा दिया है। विभाग ने  उन्हें अपने स्टाफ के कर्मचारियों की सीआर लिखने का अधिकार दे दिया है और जीएडी ने मंत्रालयीन कर्मचारियों की सीआर भी तलब की है।  खत्म हो रहे चालू वित्त वर्ष के लिए सीआर रिपोर्ट जमा करने के लिए एक सप्ताह की समय सीमा तय भी की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश ने मंत्रालय में काम कर रहे तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की सीआर  को लेकर नए निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश में साफ है कि जो कर्मचारी मंत्री स्थापना में काम कर रहे हैं, उनकी सीआर अब संबंधित मंत्री लिखेंगे।

प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट  प्रक्रिया में बदलाव करते हुए मंत्रियों को अधिक अधिकार प्रदान किए हैं। मंत्रालय में पदस्थ तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की सीआर अब संबंधित मंत्री द्वारा लिखी जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने मंत्रालयीन कर्मचारियों की सीआर तत्काल मंगाने के निर्देश भी दिए हैं।

तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की सीआर को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अब  मंत्रालय में पदस्थ कर्मचारियों की सीआर लिखने का अधिकार सीधे संबंधित मंत्री को दे दिया गया है।

किन-किन कर्मचारियों पर फैसला होगा लागू

सामान्य प्रशासन विभाग के जारी निर्देश के मुताबिक मंत्रालयों में कार्यरत सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, निजी सहायक, स्टेनो टायपिस्ट और तकनीकी कर्मचारियों की सीआर तैयार की जाएगी। मंत्री स्थापना में पदस्थ कर्मचारियों की गोपनीय रिपोर्ट सीधे संबंधित मंत्री लिखेंगे। जाहिर है ये प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखा जा रहा है। लिहाजा जीएडी ने कर्मचारियों की सीआर भी मंगाई है। 31 मार्च को खत्म हो रहे चालू वित्त वर्ष के लिए सीआर जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!