Edited By meena, Updated: 18 Mar, 2026 05:56 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के इंदौर में आज तड़के हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन के लिए दो-दो लाख रुपए की राहत राशि का ऐलान किया है...
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के इंदौर में आज तड़के हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन के लिए दो-दो लाख रुपए की राहत राशि का ऐलान किया है। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की राहत राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके के एक मकान में आज तड़के हुए इस दिल दहला देने वाले हादसे में बिहार के किशनगंज जिले से आए 6 लोगों समेत कुल 8 लोगों की मौत हुई है। विजय सेठिया पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे। वे परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में इंदौर स्थित अपने रिश्तेदार (पुगलिया परिवार) के घर रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात अचानक से चार्जिंग पर लगी कार में आग लगने हुआ। कार में लगी आग देखते ही देखते पूरे घर में फैली जिससे पूरा घर जलकर खाक हो गया और घर में सो रहे छह लोग जिंदा जल गए। वहीं दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृतकों की लिस्ट
- मनोज जेन. 60
- सिमरन पत्नी सौरभ. 30
- विजय सेठिया
- सुमन विजय सेठिया
- राशि टीनू 15 साल
- छोटू सेठिया
- तनय 8
- टीनू 35
घायल
- सोरभ मनोज
- सुनीता मनोज
- सोमिल मनोज
- हर्षित (बाबू)
वहीं इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना की।