इंदौर में मचा हड़कंप, CM मोहन के काफिले के सामने खड़ा हो गया युवक, रुकवाया काफिला,जोर-जोर से चिल्लाते हुए कही ये बात

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Mar, 2026 07:37 PM

indore erupts in commotion as youth stands in front of cm mohan s convoy

इंदौर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक युवक सीएम मोहन के काफिले के आगे आकर खड़ा हो गया और काफिला रुकवा दिया। युवक के इस कदम से हलचल मच गई। हालांकि  कोई अप्रिय घटना नहीं हुई लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। दरअसल ये युवक अपनी मां के...

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक युवक सीएम मोहन के काफिले के आगे आकर खड़ा हो गया और काफिला रुकवा दिया। युवक के इस कदम से हलचल मच गई। हालांकि  कोई अप्रिय घटना नहीं हुई लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। दरअसल ये युवक अपनी मां के हत्यारों को को सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के काफिले के सामने आया था और जोर-जोर से चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाने लगा।

युवक रोहन चौहान ने काफिला रुकवाकर मांगा मां के लिए न्याय

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के इंदौर आगमन के दौरान पीड़ित पुत्र रोहन चौहान द्वारा उन्हें रोककर एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि उनकी माता स्व. मंजू चौहान, पत्नी आत्माराम चौहान, की मृत्यु एक डॉक्टर की गंभीर लापरवाही के कारण हुई थी। आरोप है कि क्लिनिक में बिना उचित जांच के खतरनाक इंजेक्शन लगाए गए, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही पोस्टमार्टम कराया गया।पीड़ित रोहन चौहान ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित डॉक्टर की डिग्री पाकिस्तान से होने की बात सामने आई है, जिसकी भी जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।पीड़ित परिवार ने कहा है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वे आगे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!