MP में अचानक बदला मौसम! तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, श्योपुर में होटल DJ शेड उड़ा, कई घायल

Edited By meena, Updated: 30 Apr, 2026 02:10 PM

sudden weather change in mp rain alert issued amidst strong winds

मध्य प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। आसमान से मानों आग बरस रही हो। इसी बीच राहत भरे संकेत मिले हैं। प्रदेश में अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी और बारिश का दौर शुरु हो गया...

भोपाल : मध्य प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। आसमान से मानों आग बरस रही हो। इसी बीच राहत भरे संकेत मिले हैं। प्रदेश में अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी और बारिश का दौर शुरु हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में आज गुरुवार से गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं चलेंगी जिसे लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।

आधे से ज्यादा राज्य में झमाझम बरसेंगे मेघा

IMD के अनुसार रीवा, ग्वालियर, सागर समेत 30 से अधिक जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। इन इलाकों में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। हालांकि यह सिलसिला शुरु हो चुका है। सतना, मैहर और उमरिया में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। लेकिन श्योपुर में कुदरत का भीषण रुप भी देखने को मिला। यहां तेज आंधी से होटल में DJ का शेड उड़ गया। इसमें करीब 15 लोग घायल हुए।

क्यों बदला मौसम? जानिए वजह

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी हिमालय और बंगाल क्षेत्र में सक्रिय सिस्टम का असर मध्य प्रदेश पर पड़ रहा है। प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिससे हवा और नमी में बदलाव आया है। इसी कारण कई इलाकों में तापमान गिरने और बारिश होने के आसार बने हैं।

इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट जारी

आज गुरुवार को सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, विदिशा, राजगढ़, नीमच, सतना, रीवा, सीधी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, गुना, मंदसौर सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

कहीं बारिश, कहीं गर्मी का कहर एक साथ

जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से राहत मिलेगी, वहीं पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में गर्मी का असर बना रहेगा। इंदौर और उज्जैन जैसे क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, नर्मदापुरम, शहडोल, नरसिंहपुर, रायसेन, बैतूल, खंडवा और देवास, धार, रतलाम समेत कई जिलों में अभी भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।

आसमान मानों आग बरसा रहा हो

बता दें कि पिछले कई दिनों से राज्य में हालात बेकाबू हुए हैं। मानों आसमान से आग बरस रही हो। गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान हो चुका है। बुधवार को भोपाल में 10 सालों के रिक़ार्ड की बराबरी हुई। अधिकतम तापमान 43.7°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा वहीं सीधी 43.8°C के साथ सबसे गर्म जिला रहा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!