MP में अगले 48 घंटे भारी! इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें प्रदेश में कब होंगी मानसून की एंट्री

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Jun, 2026 10:09 AM

critical 48 hours ahead for mp alert issued for strong storms and rain in

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर जारी है। ऐसे में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी में राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कुछ जगहों पर अब भी गर्मी का असर बरकरार है। इसी...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर जारी है। ऐसे में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी में राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कुछ जगहों पर अब भी गर्मी का असर बरकरार है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। सोमवार को 30 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है।

PunjabKesari

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी सोमवार को राज्य के 30 जिलों में मौसम की बड़ी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान राज्य के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम करवट ले सकता है। इन जिलों में झमाझम बारिश की आशंका जताई गई है।

PunjabKesari

इसके अलावा आगर-मालवा, राजगढ़ और सीहोर में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

PunjabKesari

वहीं, प्रदेश में आंधी-बारिश के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जबकि शिवपुरी का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दो दिनों में मौसम लगभग इसी तरह रहने के आसार है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!