MP में मानसून की दस्तक में देरी, झमाझम बारिश का इंतजार! आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Jun, 2026 10:50 AM

delay in monsoon arrival in mp wait for heavy rainfall continues alert issued

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। जबकि कुछ इलाकों में गर्मी का असर बरकरार है। वहीं, मानसून में देरी को लेकर कई जिलों में सूखा पड़ा हुआ है। लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। इसी बीच...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। जबकि कुछ इलाकों में गर्मी का असर बरकरार है। वहीं, मानसून में देरी को लेकर कई जिलों में सूखा पड़ा हुआ है। लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। आज 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 25 जून के आसपास मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को राज्य के 38 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान राज्य के भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

इन जिलों में गर्मी का असर
राज्य के रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार और खरगोन में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में तेज धूप की संभावना है। फिलहाल, लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकती।

शुक्रवार को राजगढ़, रीवा, सतना, दमोह और मैहर समेत कई जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि खजुराहो और दतिया जैसे क्षेत्रों में पारा अब भी 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बड़े शहरों में भोपाल 37.3, इंदौर 35.1, उज्जैन 36, जबलपुर 38.8 और ग्वालियर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!