MP में 24 घंटे भारी! कई जिलों में तबाही मचाएगी तेज आंधी-बारिश, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jun, 2026 09:39 AM

heavy rain and storms will wreak havoc in several districts in madhya pradesh fo

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। कई जिलों में आंधी-बारिश देखने को मिली है। लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जबकि राज्य के कुछ जिलों में गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है।...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। कई जिलों में आंधी-बारिश देखने को मिली है। लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जबकि राज्य के कुछ जिलों में गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। सोमवार को राज्य के करीब 35 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। जबकि 9 और 10 जून को हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग से मिली जानताकरी आज यानी 8 जून को भोपाल, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रायसेन, भिंड, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, रतलाम, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, देवास, विदिशा, धार, मंडला, बालाघाट, अलीराजपुर, आगर मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा समेत करीब 35 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

9 और 10 जून को हीटवेव का अलर्ट
वहीं, 9 और 10 जून को मध्यप्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। ऐसे में एक तरफ जहां कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा, वहीं कुछ जिलों में गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है। जिसमें मुरैना, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर और चंबल अंचल के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह
एमपी में सोमवार को खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और बारिश के बीच लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहना होगा। किसानों को फसलों की सुरक्षा करने की सलाह दी है। वहीं, हीटवेव वाले इलाकों में दोपहर के समय बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!