MP में 24, 25, 26 और 27 जून तक मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी! कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बिजली भी गिरेगी, रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jun, 2026 10:30 AM

the meteorological department has issued a major forecast for mp for june 24 25

भोपालः मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार आंधी-बारिश का दौर जारी है। इसके चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कुछ इलाकों में अब भी गर्मी का असर देखने को मिला है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन...

भोपालः मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार आंधी-बारिश का दौर जारी है। इसके चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कुछ इलाकों में अब भी गर्मी का असर देखने को मिला है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए ताजा भविष्यवाणी की है। बुधवार को राज्य के करीब 42 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज बुधवार को राज्य के 42 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर समेत कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले तीन दिन यानी 25, 26 और 27 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। इसके चलते लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

वहीं, नरसिंहपुर जिले समेत 4 में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, अशोकनगर, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन और आगर-मालवा में गर्मी का असर बना रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के रास्ते राज्य में प्रवेश कर सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!