Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jun, 2026 12:47 PM

भोपालः मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। हांलाकि, पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी है। इसके बावजूद राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच...
भोपालः मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। हांलाकि, पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी है। इसके बावजूद राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरज-चमक व बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को राज्य के कई जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की संभावना है। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खुराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या फिर बिजली के खंभों के पास न खड़े होने की अपील की है।