MP में 22, 23, 24 और 25 जून तक मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, 50 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट! रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jun, 2026 10:39 AM

the meteorological department has issued a major forecast for mp for june 22 23

भोपाल: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। कई इलाकों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। जबकि राज्य में कहीं-कहीं गर्मी का असर बना है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया...

भोपाल: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। कई इलाकों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। जबकि राज्य में कहीं-कहीं गर्मी का असर बना है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना होगा। वहीं, मौसम विशेषज्ञ के द्वारा प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंटी की उम्मीद जताई गई हैं।  

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को राज्य के 24 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, विदिशा, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके अलावा कल यानी मंगलवार 23 जून को प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया के अलावा झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगौन, देवास, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर में बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 24 जून को इंदौर, खरगौन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, नर्मदापुर, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर , सीधी में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि 25 जून को बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, सीधी, रीवा, मऊगंज में बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में लू चलने की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज सोमवार को नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, उमरिया और डिंडौरी में लू चलने की चेतावनी जारी की है। जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के जिलों में अगले चार दिनों तक हीटवेव जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। दिन में गर्म हवाएं चल सकती हैं, जबकि शाम के समय मौसम बदलने के आसार हैं। गर्मी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर भी जारी रहेगा।

यहां जानिए बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
भोपाल - 35.3 डिग्री सेल्सियस
इंदौर - 37.1 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर - 39.7 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन - 36 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर - 38 डिग्री सेल्सियस
दतिया - 40.6 डिग्री सेल्सियस 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!