MP पुलिस विभाग में प्रमोशन की होगी बरसात, करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों को मिलेगी पदोन्नति, गृह विभाग को लिखी चिट्ठी

Edited By Desh Raj, Updated: 09 Jul, 2026 09:29 PM

massive promotions in mp police

मध्य प्रदेश में जल्दी ही बड़े स्तर पर प्रमोशन की सौगात मिलने वाली है। पुलिस विभाग के  पुलिसकर्मियों के लिए ये खुशखबरी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है।

भोपाल): मध्य प्रदेश में जल्दी ही बड़े स्तर पर प्रमोशन की सौगात मिलने वाली है। पुलिस विभाग के  पुलिसकर्मियों के लिए ये खुशखबरी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है। इस बाबत जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। इस फैसले के बाद  प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं।

गृह विभाग को लिखा जा चुका है पत्र

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पदोन्नति को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से साफ कहा है कि जो भी योग्यता रखने वाले कर्मचारी हैं  उन्हें समय पर पदोन्नति का लाभ दिया जाना चाहिए। इस मामले को लेकर सीएम गंभीर है  और उन्होंने सख्त रुख भी अपनाया था।  इसके बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने विभाग में प्रमोशन के लिए निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार  इंस्पेक्टर से लेकर डीएसपी तक के प्रमोशन के लिए पत्र लिखा गया है जबकी कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर के लिए पदोन्नति कमेटी बनाई गई है और बहुत ही जल्द प्रमोशन ऑर्डर भी होने वाले हैं।

वहीं सीएम मोहन यादव ने 7 जुलाई को हुई कैबिनेट मीटिंग में प्रमोशन के विषय पर चर्चा की थी। इस दौरान सीएम ने पिछले 9 दिनों में किए गए प्रमोशन का ब्यौरा मांगा है। इसके साथ ही अलग-अलग विभागों के प्रमोट किए गए कर्मचारी और अधिकारियों की जानकारी अपलोड करने के लिए कहा है। लिहाजा अब हजारों पुलिस कर्मियों को प्रोमोशन की सौगात मिलने वाली है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!