MP पुलिस पर गिरी गाज! दो आरक्षकों को किया लाइन अटैच, 2 पुलिसकर्मी निलंबित, SP की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jun, 2026 05:50 PM

mp police face repercussions two constables have been attached to the police

मंदसौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस विभाग में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां दो अलग-अलग मामलों में करीब चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया है। जबकि 2 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए है। कार्यशैली में लापरवाही...

मंदसौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस विभाग में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां दो अलग-अलग मामलों में करीब चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया है। जबकि 2 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए है। कार्यशैली में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई की है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप की स्थिती बनी है।

जानकारी के अनुसार पहला मामला गरोठ थाना क्षेत्र का है। जहां पदस्थ दो पुलिस आरक्षकों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जन प्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसकी शिकायत आला अधिकारियों तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदसौर एसपी ने त्वरित एक्शन लिया और गरोठ थाने के दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया।

वहीं, दूसरा मामला भावगढ़ थाने का है। यहां पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। बताया गया कि उनकी लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिस आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मंदसौर एसपी ने इन दोनों ही मामलों से जुड़े आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!