MP में अगले चार दिन भारी! सभी 55 जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश मचाएगी तबाही, हाई अलर्ट जारी; रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jul, 2026 11:36 AM

the next four days are critical for mp severe storms and rain are set to wreak

भोपालः मध्यप्रदेश में अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश देखने को मिलेगी। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आज यानी शनिवार को 19 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया...

भोपालः मध्यप्रदेश में अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश देखने को मिलेगी। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आज यानी शनिवार को 19 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं, गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी शनिवार को रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट में अधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर और पांढुर्णा समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

प्रदेश में अगले चार दिन के मौसम की बात करें तो अधिकांश जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही मौसम से संबंधित आधिकारिक सलाह और चेतावनियों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!