MP में 24 घंटे भारी! 31 जिलों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश दिखाएगी रौद्र रूप, गरज-चमक का भी अलर्ट; रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Jul, 2026 11:44 AM

critical 24 hours ahead for mp 31 districts to witness fierce storms and

भोपालः मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। मंगलवार को राज्य के करीब 31 जिलों में मौसम की चेतावनी...

भोपालः मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। मंगलवार को राज्य के करीब 31 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गरज-चमक, तेज आंधी और भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी मंगलवार को गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, छतरपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, आगर-मालवा, राजगढ़, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही गरज-चमक, तेज आंधी के आसार है।  

PunjabKesari

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सलाह दी है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और उफनते नदी-नालों को पार न करें। साथ ही बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे, खुले स्थानों या फिर बिजली के खंभों के पास न खड़े हों। वहीं, राज्य में अच्छी बारिश से खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे किसानों को भरपूर फायदा मिलेगा। हालांकि भारी बारिश से जलभराव की स्थिती में फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किसानों को सावधान रहना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!