Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Jul, 2026 10:47 AM

भोपालः मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। इसके चलते प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कई इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने...
भोपालः मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। इसके चलते प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कई इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। लेकिन, इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। अगले चार दिन के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी है। प्रदेशभर में बारिश का रेड, ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना होगा।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दो जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ड जारी किया है। जिसमें खंडवा और हरदा शामिल है। अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर और बैतूल में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, आगर, भिंड, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, सतना, श्योपुरकलां, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, मऊगंज, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, विदिशा, पन्ना, दमोह, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, मंडला, कटनी, बालाघाट, सागर, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और मैहर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 40 से 50 किमी की तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की संभावना भी है।
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की
अनावश्यक यात्रा से बचें
आंधी और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों आदि के नीचे खड़े होने से बचें
बिजली गिरने के दौरान बिजली के खंभों, लटकते तारों और पानी भरे इलाकों से दूर रहें।
तूफ़ान के दौरान पेड़ों, टिन शेड और ढीली चीज़ों के पास खड़े होने से बचें।
मौसम विभाग की तरफ़ से जारी अलर्ट और एडवाइजरी पर नजर रखें।
खराब मौसम में बच्चों और बुज़ुर्गों को घर पर सुरक्षित रखें।