MP पुलिस विभाग में अहम सर्जरी,बड़े स्तर पर हुए निरीक्षकों के तबादले,एक थाना प्रभारी पर गिरी गाज,जानिए कौन कहां पहुंचा?

Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2026 10:05 PM

major administrative reshuffle in indore 7 police inspectors transferred

इंदौर पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जहां पुलिस कमिश्नर ने सात थाना प्रभारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी। इसके तहत तुकोगंज, मल्हारगंज, एरोड्रम, और लसूड़िया थाना...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जहां पुलिस कमिश्नर ने सात थाना प्रभारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी। इसके तहत तुकोगंज, मल्हारगंज, एरोड्रम, और लसूड़िया थाना के प्रभारी इधर से उधर हुए हैं। लसूड़िया और एरोड्रम थाना प्रभारियों को हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सोना कांड के बाद डीसीपी से चल रही खींचतान के चलते ये फैसला लिया गया। वहीं  किप्ट्रो करेंसी के बाद एरोड्रम प्रभारी पर गाज गिरी है।

आपको बता दें कि शहर में बड़े स्तर पर हुए थाना प्रभारीयो के तबादलों में  लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी को अपराध शाखा भेजा गया है जबकि लसूड़िया थाने पर अपराध शाखा से राजकुमार यादव को लसूड़िया थाना भेजा गया है। पिछले दिनों राजेंद्र नगर थाने से हटाए गए नीरज बिरथरे को लाइन से मल्हारगंज थाने भेज दिया गया है।  वहीं दूसरी ओर तुकोगंज थाने पर पदस्थ जीतेन्द्र यादव को अपराध शाखा भेज दिया गया है।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!