BJP में बड़ा फेरबदल तय! इस दिग्गज नेता को मिलेगा निगम अध्यक्ष पद, 20 नामों पर सहमति

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Apr, 2026 11:00 AM

major reshuffle in bjp confirmed this veteran leader will be appointed

भोपालः एमपी बीजेपी में नेताओं की बड़े पद पर नियुक्तियों को लेकर इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। 11 निगम मंडलों व प्राधिकरणों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए केपी यादव समेत 20 नामों पर लगभग सहमति जताई गई है। इनके आदेश जल्द ही जारी होंगे। एमपी बीजेपी...

भोपालः एमपी बीजेपी में नेताओं की बड़े पद पर नियुक्तियों को लेकर इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। 11 निगम मंडलों व प्राधिकरणों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए केपी यादव समेत 20 नामों पर लगभग सहमति जताई गई है। इनके आदेश जल्द ही जारी होंगे। एमपी बीजेपी में पूर्व सांसद केपी यादव को बड़ा पद मिलना तय है। केपी यादव की बड़े कार्पोरेशन के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति लगभग तय है। हालांकि अभी आदेश जारी नहीं हुआ है। बता दें कि इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह ने वादा किया था। जिसे एमपी भाजपा निभाएगी।

11 निगम, मंडलों और प्राधिकरणों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए करीब 20 नामों पर सहमति बन गई है, जिनमें केपी यादव का नाम भी शामिल है। संभावना है कि एक हफ्ते के अंदर इनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। केपी यादव ने पहले गुना-शिवपुरी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर बीजेपी की जीत सुनिश्चित की थी। बाद में सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए, जिसके चलते यादव को टिकट नहीं मिला। हालांकि, पार्टी ने उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया था।

गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सांसद केपी यादव को बीजेपी में अहम जिम्मेदारी की सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी। उनका किया वादा अब प्रदेश भाजपा निभाने जा रही है। बता दें कि शुक्रवार शाम केशव सिंह बघेल को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बना दिया है। बघेल ग्वालियर जिला पंचायत सदस्य हैं। अशोक जादौन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अध्यक्ष व उदयवीर सिंह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!