थाने में सुसाइड पर बड़ा एक्शनः पुलिस पर गिरी गाज ! हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, TI को लाइन अटैच किया; महकमें में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Apr, 2026 12:39 PM

major action taken after suicide at police station

रतलामः मध्यप्रदेश के रतलाम में दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना नामली थाने की बताई गई है। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। मामले में हेड कांस्टेबल नारायण जादौन को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि टीआई गायत्री...

रतलामः मध्यप्रदेश के रतलाम में दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना नामली थाने की बताई गई है। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। मामले में हेड कांस्टेबल नारायण जादौन को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि टीआई गायत्री सोनी को लाइन अटैच किया है। इस कार्रवाई के बाद महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह घटना रतलाम से 15 किलोमीटर दूर नामली थाने में बुधवार देर रात हुई थी। इसी दिन दोपहर को आरोपी (38) के खिलाफ उसी की 16 साल की बेटी ने  थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया था। लेकिन, पिता का कहना था कि उसकी पत्नी बेटी की मदद से उसे झूठे केस में फंसाया गया है। इसके बाद पुलिस को बृहस्पतिवार तड़के आरोपी का शव शौचालय से जुड़े नल के पाइप पर लटका मिला। आरोपी ने पायजामे के नाड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या की।

थाने में हुई घटना को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अजय सारवान, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल और ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर फौरन नामली थाना पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, मामले की न्यायिक जांच के आदेश जारी किए हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

इधर आरोपी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया और तनाव की स्थिति निर्मित हुई। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शांत हो गए। वहीं, अब मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस घटना के बाद मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। नामली थाने के पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। मामले में हेड कांस्टेबल नारायण जादौन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। बताया कि घटना के दौरान वह ड्यूटी पर तैनात थे। टीआई गायत्री सोनी को लाइन अटैच किया है। इस कार्रवाई के बाद महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!