Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Sep, 2026 04:42 PM

MP desk: मध्यप्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल की सूचना मिली है। यहां थाना प्रभारियों समेत चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है। करीब 5 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। जिसमें निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक और उप निरीक्षक शामिल...
MP Police transfer: मध्यप्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल की सूचना मिली है। यहां थाना प्रभारियों समेत चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है। करीब 5 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। जिसमें निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक और उप निरीक्षक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने इसके लिए आदेश जारी किया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई जगह पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
अजय अम्बे को लवकुशनगर थाना प्रभारी से महाराजपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
धर्मेंद्र कुमार सिंह को महाराजपुर थाना प्रभारी से पुलिस लाइन भेजा गया है।
त्रिवेंद्र त्रिवेदी को जिला विशेष शाखा छतरपुर से लवकुशनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव को गौरिहार थाना की पहरा चौकी प्रभारी से लवकुशनगर थाना की बछौन चौकी प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक राजकुमार कोल को लवकुशनगर थाना की बछौन चौकी प्रभारी से गौरिहार थाना की पहरा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
