कई तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों समेत अधिकारियों को हुआ तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Sep, 2026 12:26 PM

several officials including tehsildars and naib tehsildars

CG desk: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई तहसीलदारों समेत अधिकारियों को तबादला  किया गया है। करीब चार अधिकारियों की पदस्थापना और प्रभार में बदलाव करते हुए फिंगेश्वर, छुरा और गरियाबंद तहसील...

CG desk: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई तहसीलदारों समेत अधिकारियों को तबादला  किया गया है। करीब चार अधिकारियों की पदस्थापना और प्रभार में बदलाव करते हुए फिंगेश्वर, छुरा और गरियाबंद तहसील में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्दष्टि से फिंगेश्वर में पदस्थ तहसीलदार रमेश कुमार मेहता को तहसीलदार छुरा पदस्थ किया गया है। वहीं, छुरा के तहसीलदार मयंक अग्रवाल को तहसीलदार गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गरियाबंद की भू-अभिलेख शाखा में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत और प्रभारी नायब तहसीलदार छुरा का दायित्व संभाल रहे डोनेश्वर साहू को प्रभारी नायब तहसीलदार गरियाबंद बनाया गया है।

उनके वेतन-भत्तों का आहरण मूल पदस्थापना कार्यालय भू-अभिलेख शाखा, गरियाबंद से किया जाएगा। इसी प्रकार फिंगेश्वर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत अवंतिका गुप्ता को प्रभारी तहसीलदार फिंगेश्वर का दायित्व सौंपा गया है। आदेश में कहा गया है कि अधिकारियों के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। संबंधित अधिकारियों और कार्यालयों को आदेश की प्रतियां आवश्यक कारर्वाई के लिए भेज दी गई हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!