Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Sep, 2026 06:08 PM

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में पुलिस विभाग में फेरबदल की सूचना मिली है। यहां पुलिस कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है। करीब 7 निरीक्षकों को इधर-उधर किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने यह तबादला आदेश जारी किया है। सभी...
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में पुलिस विभाग में फेरबदल की सूचना मिली है। यहां पुलिस कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है। करीब 7 निरीक्षकों को इधर-उधर किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने यह तबादला आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
इन निरीक्षकों का हुआ तबादला, देखें किसे कहां भेजा
निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी से हटाकर टिकरापारा थाना प्रभारी
निरीक्षक राजेश कुमार मराई को टिकरापारा थाना प्रभारी के पद से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र
निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा से थाना प्रभारी गोलबाजार
निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात
निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा
निरीक्षक अर्चना धुरंधर को प्रभारी महिला थाना से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी
निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी महिला थाना बनाया गया है।
