पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई प्रधान आरक्षकों समेत अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Sep, 2026 01:22 PM

major reshuffle in the police department several officers including head

CG desk: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। जहां कई सहायक उप निरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला किया गया है। करीब 27 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया है। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आदेश...

CG desk: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। जहां कई सहायक उप निरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला किया गया है। करीब 27 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया है। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी किया है। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है।  

इन सहायक उप निरीक्षकों और प्रधान आरक्षकों का हुआ तबादला

सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन को थाना कोतवाली से हटाकर चौकी खरसिया में भेजा गया
सहायक उप निरीक्षक उदय सिंह सिदार को चौकी खरसिया से हटाकर थाना लैलूंगा में भेजा गया
सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा से हटाकर थाना यातायात में भेजा गया
सहायक उप निरीक्षक राजकुमार सिदार को थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर में भेजा गया
प्रधान आरक्षक शिवप्रसाद पैंकरा को रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा में जिम्मेदारी दी गई
प्रधान आरक्षक लाजरूस मिंज को रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा में जिम्मेदारी दी गई
प्रधान आरक्षक मनोज मरावी को थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़ में मिली जिम्मेदारी  
प्रधान आरक्षक दिव्विजय दास वैष्णव को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली में जिम्मेदारी दी गई
प्रधान आरक्षक रेखा नागरे को थाना पुसौर से थाना कोतवाली में जिम्मेदारी दी गई
बसंती खूंटे को रक्षित केंद्र से थाना पुसौर में भेजा गया

इन आरक्षकों का भी हुआ तबादला

भूपेन्द्र राठौर को थाना कोतवाली से खरसिया में, रोहित कुमार को खरसिया से कोतवाली में, हरेन्द्रपाल जगत को कोतवाली से खरसिया में, जितेश्वर चौहान को खरसिया से कोतवाली में, संदीप कौशिक को साइबर थाना से कोतवाली में, धीरेन्द्र पाण्डेय को रक्षित केंद्र से लैलूंगा में, राकेश टोप्पो में रक्षित केंद्र से लैलूंगा में, राजेश राठौर को थाना छाल में, जितेन्द्र कुर्रे को चक्रधरनगर से साइबर थाना में, विक्रम कुजूर को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर में, ललित कुमार प्रधान को रक्षित केंद्र से पूंजीपथरा में, दीपक प्रधान को रक्षित केंद्र से साइबर थाना में,  फिलमोन लकड़ा को यातायात से धरमजयगढ़ में, विकास कुमार तिर्की को लैलूंगा से यातायात में, अनिता बेक को कोतवाली से साइबर थाना में, कुमारी निराला को रक्षित केंद्र से कोतवाली में, लीलावती को एक्का- चौकी रैरुमाखुर्द से लैलूंगा में भेजा गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!