नायब तहसीलदार का अचानक निधन! राजधानी के निजी अस्पताल में तोड़ा दम; प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Sep, 2026 10:34 AM

nayab tehsildar passes away suddenly breathes

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का अचानक निधन हुआ है। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का अचानक निधन हुआ है। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ी है।

जानकारी के अनुसार, धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत निधि एस. नेताम का अचानक निधन हुआ है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत खराब थी। जिस वजह से उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, सोमवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक में शोक की लहर है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

निधि एस. नेताम ने हाल ही में स्थानांतरण के बाद धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार के रूप में पदभार ग्रहण किया था। धनोरा में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन शुरू ही किया था कि अचानक उनके निधन की खबर सामने आ गई। उनके निधन से तहसील कार्यालय सहित प्रशासनिक अमले में गहरा शोक है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!