Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Sep, 2026 05:06 PM

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां जिले के पूर्व अपर जिला कलेक्टर (एडीएम) बीबीएस तोमर का शुक्रवार को निधन हुआ है। पिछले दो महीनों से उनका स्वाथ्य खराब चल रहा था। वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसके चलते...
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां जिले के पूर्व अपर जिला कलेक्टर (एडीएम) बीबीएस तोमर का शुक्रवार को निधन हुआ है। पिछले दो महीनों से उनका स्वाथ्य खराब चल रहा था। वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसके चलते उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। पूर्व अपर जिला कलेक्टर (एडीएम) बीबीएस तोमर 66 वर्ष की आयु में देश-दुनिया को अलविदा कह गए है। तोमर ने इंदौर कलेक्टोरेट में सहायक भू-अधीक्षक से लेकर अपर कलेक्टर तक विभिन्न पदों पर सेवाएं दी थीं।
जानकारी के अनुसार, पूर्व अपर जिला कलेक्टर (एडीएम) बीबीएस तोमर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बताया गया कि उनकी किडनी खराब होने के साथ-साथ उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हो गया था। पिछले दो महिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज को दौरान शुक्रवार शाम को बीबीएस तोमर का निधन हुआ है। वह वीवीआईपी (VVIP) दौरों के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे बड़े आयोजनों में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वे वर्ष 2022 में रिटायर्ड हुए थे।
बीबीएस तोमर की कार्यशैली में सहजता और कुशलता का विशेष मेल देखने को मिलता था। बड़े आयोजनों में अतिथियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उनके सम्मानजनक एवं सहज व्यवहार की अक्सर चर्चा होती थी। प्रोटोकॉल से जुड़े कार्यों पर उनकी मजबूत पकड़ और परिस्थितियों के अनुसार त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के चलते उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती थीं।