Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Apr, 2026 03:25 PM

: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज की मंजूरी के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने अपनी 61 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया है। नई कार्यकारिणी में संतुलन, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए पदों का बंटवारा किया गया है। घोषित सूची के अनुसार 12 उपाध्यक्ष, 19 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।
नए चेहरों को मौका, पुराने कई बाहर
इस बार की टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है, जबकि पिछली कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों को बाहर कर दिया गया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाना चाहती है।

जमीनी पकड़ मजबूत करने पर फोकस
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई कार्यकारिणी का गठन संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल के उद्देश्य से किया गया है। शहर स्तर पर कांग्रेस को अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है।
चुनाव से पहले रणनीतिक तैयारी
आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि जनसंपर्क अभियान को तेज किया जाए और आम जनता तक पार्टी की नीतियों को प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि यह टीम संगठन को नई दिशा देगी और रायपुर में कांग्रेस की पकड़ को और मजबूत बनाएगी।