पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 192 आरक्षकों के तबादले, देखें सूची
Edited By meena, Updated: 21 Apr, 2026 09:05 PM

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। जहां करीब साल भर से एक जगह पर जमे हुए करीब 192 आरक्षकों के...
धमतरी (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। जहां करीब साल भर से एक जगह पर जमे हुए करीब 192 आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस तबादला सूची में 31 महिला आरक्षक और जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 17 जवान शामिल हैं। यह आदेश पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने जारी किया है। सभी स्थानांतरित कर्मियों को जिले के विभिन्न थानों भखारा नगरी, सिहावा, अर्जुनी, कुरूद, मगरलोड, धमतरी रुद्री सहित कई पुलिस चौकियों और रक्षित केंद्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी दो अलग अलग आदेश सूचियों में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। सूत्रों की मानें तो यह कदम लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ आरक्षकों को हटाने और व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इतने बड़े स्तर हुई इस प्रशासनिक सर्जरी से पूरे विभाग में हलचल मच गई है।



Related Story

MP में CEO, अपर कलेक्टर समेत अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

बड़ा सियासी फेरबदल: इन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! 10 दिन में होंगी सभी नियुक्तियां, इन नामों पर तेज हुआ मंथन

ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को बंदी ने मारी गोली, कमर के नीचे सटाकर लगी; गंभीर हालत में एम्स भोपाल रेफर

राज्य में कैबिनेट फेरबदल की चर्चा तेज, इन मंत्रियों के नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा!

कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां! इन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें नाम

MP में अचानक 11 IAS अफसरों के तबादले, सरकार ने जारी किए आदेश

पुलिस विभाग में नई पोस्टिंग! इन 6 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, SP ने आदेश जारी

अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

MP BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, SC मोर्चा में 56 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, यहां देखें नाम