Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Sep, 2026 11:14 AM

MP desk: मध्यप्रदेश के खंडवा में बड़ा सियासी फेरबदल की खबर सामने आई है। यहां AIMIM की पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर समेत 4 नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी की...
MP desk: मध्यप्रदेश के खंडवा में बड़ा सियासी फेरबदल की खबर सामने आई है। यहां AIMIM की पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर समेत 4 नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा
AIMIM पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर
पूर्व शहर अध्यक्ष बिलाल पेंटर
पूर्व यूथ अध्यक्ष मुस्तकीम तिगाला
महिला विंग की पूर्व सचिव सहाना सैय्यद साह
बता दें कि AIMIM ने बिलाल पेंटर को संगठन से निष्कासित किया था। इसके अगले ही दिन बिलाल ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। उनके साथ 3 अन्य नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए है। ऐसे में खंडवा में स्थानीय सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।