राजनीतिक नियुक्तियां! कांग्रेस जिला कार्यकारिणी घोषित, इन नामों पर लगी मुहर

Edited By meena, Updated: 02 Apr, 2026 04:15 PM

appointments in congress district executive committee announced these names fi

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CGPCG) ने राजनांदगांव शहर जिला कार्यकारिणी की नयी 31 सदस्यीय समिति को स्वीकृति दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिलाध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार...

रायपुर/राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CGPCG) ने राजनांदगांव शहर जिला कार्यकारिणी की नयी 31 सदस्यीय समिति को स्वीकृति दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिलाध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार द्वारा प्रस्तुत कार्यकारिणी को हरी झंडी दे दी है, जिसके बाद संगठन में नई टीम को लेकर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र के अनुसार अनुमोदित सूची में प्रमुख पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं - जिलाध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के अलावा, उपाध्यक्ष पद पर दौलत सिंह चंदेल, मनीष गौतम, देवेश पैष्णव, देवेन्द्र सिंह गरचा, शारदा तिवारी, प्रकाश राठौर, हरिनारायण धकेता, अमीन, परवेज शरीफ, कृष्णा देवांगन, इकरामुद्दीन सोलंकी, अशोक पंजवानी, सूर्यकांत जैन, प्रेमरूप चन्द्राणी, महेश यादव को शामिल किया गया है।

महामंत्री पद पर कुसुम दुबे, सुरेन्द्र गजभिये, नागराज अग्रवाल, रमेश पाण्डेय, भरत सोनी, ओमकला कुशवाहा, सुजीत दत्ता, नरेश, आशा अग्रवाल, कृष्णा देवांगन, प्रकाश बाफना, नथमल कोटडिया, मोहिनी भारती, विक्रमा नेताम, गजेन्द्र सिंह राजपुत, सादिक बान, अजगर बेग, आशीष साहू, आशीष रामटेके, अवधेश प्रजापति को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। इन पदाधिकारियों में महिलाओं और युवाओं को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे पार्टी में व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकेगा।

जिलाध्यक्ष मुदलियार को सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से सूचित करने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करने हेतु समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय विधायकों, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों तथा संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है। यह पत्र राजीव भवन, शंकर नगर चौक स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इस नई कार्यकारिणी से राजनांदगांव शहर में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!