MP में मंत्रिमंडल विस्तार तय! क्या इन दिग्गज नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, देखें नाम

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Apr, 2026 06:55 PM

mp cabinet expansion soon major reshuffle expected

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की हाल ही में दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से हुई महत्वपूर्ण बैठकों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही कैबिनेट में चार से पांच नए चेहरों को शामिल कर सकती है। माना जा रहा है कि जल्द यह बड़ा राजनीतिक फैसला सामने आ सकता है। इसके साथ ही पार्टी “गुजरात फॉर्मूला” पर भी विचार कर रही है, जिसके तहत कुछ वरिष्ठ विधायकों को दोबारा मौका दिए जाने और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने की संभावना है।

चार पद खाली, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर फोकस

वर्तमान में मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में 31 सदस्य हैं, जबकि चार पद अभी भी खाली पड़े हैं। इन खाली पदों को भरने के साथ ही सरकार का फोकस 2028 विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने पर है। सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल केवल मंत्रिमंडल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निगम और मंडलों में भी बड़े स्तर पर नई नियुक्तियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ नए चेहरों को मौका मिलेगा तो कुछ मौजूदा मंत्रियों की भूमिका में बदलाव संभव है।

इन नामों पर चर्चा तेज

मंत्रिमंडल विस्तार की संभावित सूची में कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें गोपाल भार्गव, मालिनी गौड़, बृजेंद्र सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस और कमलेश शाह जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा आदिवासी समुदाय से किसी वरिष्ठ विधायक को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

सूत्र यह भी संकेत दे रहे हैं कि जिन मंत्रियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। वहीं कुछ वरिष्ठ नेताओं को संगठन या राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। फिलहाल राजनीतिक गलियारों में इस संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजरें आगामी आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!