Edited By Desh Raj, Updated: 08 Mar, 2026 03:48 PM

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़े मामले मे कार्रवाई हुई है। मामला पुलिस विभाग से जुड़ा है। यहां पर एक हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई हुई है जिससे हड़कंप मचा है। दरअसल इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल का जन्मदिन मनाने का वीडियो...
(इंदौर): प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़े मामले मे कार्रवाई हुई है। मामला पुलिस विभाग से जुड़ा है। यहां पर एक हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई हुई है जिससे हड़कंप मचा है। दरअसल इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल का जन्मदिन मनाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है।
हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार निलंबित
हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार ने अपना जन्मदिन मनाया था जिसमें तीन बदमाशों ने भी शिरकत की थी। बदमाशों ने हेड कॉन्स्टेबल को माला पहनाई थी और साथ में फोटो, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए थे। इसके बाद ही हेड कांस्टेबल पर गाज गिरी है। वीडियो वायरल हुआ तो मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक गया और फिर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार पर एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया गया है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं और वीडियो में बदमाशों के साथ वो नजर आ रहे हैं। मामले की गंभीरता पर संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर उनको निलंबित किया गया है।
पुलिस वाले के साथ फोटो खिंचाने वाले अक्रात और आयुष के खिलाफ कई मामले दर्ज
वहीं हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार के जन्मदिन के कार्यक्रम में वैसो तो कई लोग वहां मौजूद थे लेकिन संयोगितागंज क्षेत्र में रहने वाले अक्रात और आयुष अपने रिश्तेदार विकास के साथ वहां पहुंच गए। तीनों के खिलाफ थाने में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लिहाजा हैड कांस्टेबल को नामी अपराधियों के साथ फोटो खिंचाना भारी पड़ गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि कर्मचारियो की किसी भी तरह की अनुशासनहीनता और आपराधिक आदमियों से इस तरह की नजदीकियां और सांठगांठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसा कुछ भी होता है औऱ विभाग की साख पर आंच आती है तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा,जैसा की इस मामले में लिया गया है।