पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Apr, 2026 05:42 PM

major police reshuffle multiple officers transferred

शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है।

इंदौर। शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। डीसीपी मुख्यालय के आदेश पर भंवरकुआं, अन्नपूर्णा और सदर बाजार जैसे अहम थानों में नए थाना प्रभारियों (TI) की नियुक्ति की गई है, जबकि मौजूदा प्रभारियों को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर छात्र बहुल और संवेदनशील माने जाने वाले भंवरकुआं थाने की कमान अब संतोष दूधी को सौंपी गई है। उनके सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही युवाओं से बेहतर संवाद स्थापित करने की चुनौती भी रहेगी।

वहीं, हित गोपाल यादव को अन्नपूर्णा थाना प्रभारी बनाया गया है। वे पहले भंवरकुआं थाने की जिम्मेदारी पाने की कोशिश में थे, लेकिन विभाग ने उन्हें अन्नपूर्णा भेजते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। यहां वे अजय नायर का स्थान लेंगे।

PunjabKesariइसी कड़ी में पीएल शर्मा को सदर बाजार थाने की कमान दी गई है। वे पहले हीरानगर से हटाए जाने के बाद से नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें शहर के व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाके की जिम्मेदारी दी गई है।

दूसरी ओर, भंवरकुआं से राजकुमार यादव, अन्नपूर्णा से अजय नायर और सदर बाजार से यशवंत बड़ोले को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह तबादले विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा हैं, हालांकि उनके कामकाज और आम जनता से सीमित संवाद को लेकर भी कुछ समय से सवाल उठ रहे थे। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर नई रणनीति के साथ काम किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!