सोने के दाम में फिर गिरावट, खरीदारी का बढ़िया मौका, देखें लेटेस्ट रेट

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Apr, 2026 02:17 PM

gold prices again buying opportunity

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में रविवार, 5 अप्रैल 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला।

Gold Silver Rate Today: छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में रविवार, 5 अप्रैल 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। लगातार उतार-चढ़ाव के बाद आज बाजार स्थिर नजर आया, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। रायपुर और बिलासपुर जैसे प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट लगभग पिछले दिन के समान ही बने हुए हैं।

बाजार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,45,790 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,38,850 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,885 प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के समान ही है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत लगभग ₹1,11,080 बनी हुई है, जबकि 10 ग्राम का रेट ₹1,38,850 पर स्थिर है। 24 कैरेट सोने की बात करें तो 1 ग्राम की कीमत ₹14,579, 8 ग्राम की ₹1,16,632 और 10 ग्राम की कीमत ₹1,45,790 दर्ज की गई, जो पिछले दिन के स्तर पर ही बनी हुई है।

चांदी के बाजार में भी स्थिरता देखने को मिली है। आज एक ग्राम चांदी का भाव ₹255 है, जबकि 1 किलोग्राम चांदी ₹2,55,000 में उपलब्ध है। शनिवार के मुकाबले रविवार को भी चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था, लेकिन आज के स्थिर रेट खरीदारों के लिए एक बेहतर अवसर माने जा रहे हैं। ऐसे में जो लोग निवेश या आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय उपयुक्त साबित हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!