दामोदर की पार्टी में सब ठीक नहीं ! सौदेबाजी कर पार्टी छोड़ चुके नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, गरमाई सियासत

Edited By meena, Updated: 30 Mar, 2026 02:57 PM

damodar yadav has assigned key responsibilities to leaders who had left the part

पिछले कुछ महीनों से मध्य प्रदेश की राजनीति में अचानक से आज़ाद समाज पार्टी भीम आर्मी चर्चाओं में आ गई है। वही पार्टी से जुड़े सामने आए एक पुराने घटनाक्रम ने इसकी आंतरिक सियासत...

भोपाल : पिछले कुछ महीनों से मध्य प्रदेश की राजनीति में अचानक से आज़ाद समाज पार्टी भीम आर्मी चर्चाओं में आ गई है। वही पार्टी से जुड़े सामने आए एक पुराने घटनाक्रम ने इसकी आंतरिक सियासत में भूचाल ला दिया है। दरअसल 2023 विधानसभा के चुनाव के दौरान घटित इस मामले में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की भाजपा नेताओं से सौदेबाजी सामने आई।

PunjabKesari

तत्कालीन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया पर आरोप लगा कि उन्होंने तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से टिकटों की सौदेबाजी की थी। वर्तमान के प्रदेश प्रभारी विनोद अम्बेडकर का भी नाम उसमें आया था। इन आरोपों के बाद इन सभी को पदों से हटा दिया गया था लेकिन धीरे-धीरे फिर से उन्हीं लोगों को पद दिए जाने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है।

PunjabKesari

राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि चन्द्रशेखर आज़ाद नेताओं को दोबारा पद पर बैठाकर क्या सिद्ध करना चाहते हैं और चर्चा यह भी है कि दामोदर यादव हर जगह इन नेताओं के साथ क्यों देखे जाते हैं।

PunjabKesari

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पार्टी के बड़े नेता दोनों को ही क्या पार्टी की छवि की चिंता नहीं है। बहरहाल देखना होगा अब चंद्रशेखर आज़ाद और दामोदर यादव इस मुद्दे पर क्या सफाई देते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!