छिंदवाड़ा रैली में भीड़ जुटाने के लिए मिले थे आदेश, CEO के लेटर पर मचा बवाल…10 मौतों पर गरमाई सियासत

Edited By meena, Updated: 28 Mar, 2026 06:16 PM

orders issued to mobilize crowds for chhindwara rally

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गुरुवार को सीएम मोहन यादव...

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गुरुवार को सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर पीड़ितों को ढांढस बंधाया था और 8-8 लाख के मुआवजे का ऐलान भी किया था। लेकिन इसी सचिव के वायरल लैटर से अब सियासत गरमा गई है। लैटर में सभा में भीड़ जुटाने को लेकर जनपद पंचायत मोहखेड़ के सीईओ द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है।

PunjabKesari

क्या है लैटर में

मोहखेड़ जनपद पंचायत के सीईओ डीके करपेती द्वारा जारी एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को निर्देश दिए गए थे कि वे मुख्यमंत्री की सभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों को लेकर आएं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया था कि ग्रामीणों के भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अन्यथा संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की मानें तो पत्र की जानकारी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम को भी थी।

कांग्रेस हमलावर

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने छिंदवाड़ा हादसे को लेकर प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ जुटाने के लिए दबाव बनाया गया था। उनके मुताबिक, जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा लोगों को कार्यक्रम में नहीं आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी, और इसी जल्दबाजी में यह हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत और 40 लोग घायल हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!