Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Mar, 2026 11:01 AM

राजधानी भोपाल में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहें अब भारी पड़ सकती हैं।
भोपाल: राजधानी भोपाल में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहें अब भारी पड़ सकती हैं। जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी को लेकर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
प्रशासन का सख्त रुख
जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, किसी भी तरह की किल्लत नहीं। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वाले विवादित पोस्ट करने पर चिन्हित होंगे।
सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी
व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर साइबर सेल की टीम रखेगी निगरानी। “पेट्रोल खत्म”, “हड़ताल”, “चक्का जाम” जैसे कीवर्ड वाली पोस्ट तुरंत चेक की जाएंगी। किसी व्हाट्सएप ग्रुप में भ्रामक खबर मिलने पर ग्रुप एडमिन के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।
फैक्ट-चेक और सत्यापन
झूठी खबरों पर FAKE स्टैम्प लगाकर आधिकारिक तौर पर प्रसारित किया जाएगा। जिला PRO हर दिन तेल कंपनियों से स्टॉक बुलेटिन जारी करेंगे।
पेट्रोल पंपों की निगरानी
SDM, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण। अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक जानबूझकर किल्लत दिखाए या ज्यादा कीमत वसूले, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
अफवाहों पर न दें ध्यान
जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। जनता से अपील: अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक स्टॉक जमा न करें।