Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों पर लगा ब्रेक, कलेक्टर ने खुद बताया सच

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Mar, 2026 03:16 PM

no petrol diesel shortage in bhopal confirms collector

मध्य प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू गैस को लेकर फैल रही अफ़वाहों के बीच राजधानी भोपाल से एक भरोसा देने वाली तस्वीर सामने आई है।

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू गैस को लेकर फैल रही अफ़वाहों के बीच राजधानी भोपाल से एक भरोसा देने वाली तस्वीर सामने आई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने खुद आगे आकर स्थिति स्पष्ट करते हुए आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफ़वाहों पर ध्यान न दें।

अपने आधिकारिक ट्वीट में कलेक्टर ने साफ कहा कि भोपाल जिले में पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, और लोगों को घबराकर अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है।

कलेक्टर द्वारा साझा की गई तस्वीर भी भरोसे का संदेश देती है। चेहरे पर मुस्कुराहट और आत्मविश्वास से साफ झलकता है कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति नियंत्रण में है।

प्रशासन का यह कदम न केवल अफ़वाहों पर लगाम लगाने वाला है, बल्कि आम लोगों के बीच विश्वास भी मजबूत करता है। भोपाल में सप्लाई और व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु रूप से जारी हैं, जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!