Edited By Desh Raj, Updated: 30 Mar, 2026 05:40 PM

BJP के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन कल नाराज हो गए थे। दरअसल बीते दिन सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में कुर्सी न मिलने से सत्तन के नाराज होने की बात सामने आई थी जिससे काफी हल्ला मचा था औऱ सियासी गलियारों में चर्चा हो रही थी।
इंदौर (सचिन बहरानी): BJP के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन कल नाराज हो गए थे। दरअसल बीते दिन सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में कुर्सी न मिलने से सत्तन के नाराज होने की बात सामने आई थी जिससे काफी हल्ला मचा था औऱ सियासी गलियारों में चर्चा हो रही थी। आज सत्तन को मनाने और नाराजगी दूर करने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक कवि सत्यनारायण सत्तन के घर पहुंचे। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने उनसे मुलाकात की।
सत्तन के घर चर्चा करने पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष मिश्रा
सत्तन के घर पहुंचकर सुमित मिश्रा ने कहा कि गुरुजी हमारे वरिष्ठ नेता है, उनसे आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा लेते हैं नाराजगी वाली कोई बात नहीं है, ये सब गलतफहमी की वजह से हुआ है।कई बार गलतफहमी हो जाती है और इसी कोई बात है तो वो गुरुजी से माफी मांगते हैं। लेकिन गुरुजी को कोई नाराजगी नहीं है। हम उनसे समय समय पर आशीर्वाद लेते रहते हैं।
संगठनात्मक गतिविधियों के लिए चर्चा पर बोले सत्तन गुरु
वहीं सत्तन ने कहा कि वैसे कोई नाराजगी नहीं है,लेकिन उन्होंने कहा कि संगठनात्मक व्यवस्था ठीक नहीं थी, कार्यक्रम नगर निगम का था ये जवाबदारी नगर निगम की बनती है। मेरी प्रासंगिकता पार्टी नहीं मानती है। अब नए लोग है पार्टी में और मैं पुराना कार्यकर्ता हूं।
कार्यकर्ता ने बताया कि सूची में आपका नाम नहीं है-सत्तन
लेकिन जब वो कार्यक्रम में पहुंचे तो एक कार्यकर्ता ने बताया कि जो सूची है उसमें आपका नाम नहीं है। सत्तन ने कहा कि ऐसा सुनते ही वो वहां नहीं रुके और सीधे चले आए। वहीं नगर अध्यक्ष के पहुंचने पर सत्तन बोले कि नगर अध्यक्ष तो मेरे यहां आते रहते हैं, नगर अध्यक्ष तो बाद में है, यह पार्टी के कार्यकर्ता पहले है।