Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Mar, 2026 12:43 PM
अगर आप भी ATM से बार-बार कैश निकालते हैं, तो अब आपकी जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है।
भोपाल: अगर आप भी ATM से बार-बार कैश निकालते हैं, तो अब आपकी जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। 1 अप्रैल से देशभर में ATM ट्रांजेक्शन से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। बैंकों ने कैश निकासी, फ्री लिमिट और चार्जेस में बदलाव कर दिया है, जिससे ग्राहकों को पहले से ज्यादा फीस चुकानी पड़ सकती है।
क्या बदला सबसे बड़ा नियम?
अब ATM से कैश निकालना पहले जैसा सस्ता नहीं रहेगा। फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट खत्म होने के बाद हर निकासी पर ₹23 तक का चार्ज देना होगा (टैक्स अलग से)। पहले यह शुल्क ₹21 था, जिसे बढ़ा दिया गया है।
UPI से कैश निकालना भी होगा महंगा
HDFC Bank ने बड़ा बदलाव किया है। अब UPI के जरिए ATM से निकाले गए पैसे भी आपकी मंथली फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में जुड़ेंगे। पहले इन्हें अलग माना जाता था, लेकिन अब ये भी गिनती में आएंगे।
मतलब:
दूसरे बैंक के ATM से मेट्रो शहरों में 3 फ्री ट्रांजेक्शन, नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजेक्शन ,फ्री लिमिट खत्म होते ही हर बार पैसे निकालने पर चार्ज लगेगा।
डेबिट कार्ड यूजर्स के लिए झटका
Punjab National Bank ने कुछ डेबिट कार्ड्स की डेली विड्रॉल लिमिट घटा दी है। पहले: ₹1 लाख तक निकाल सकते थे ,अब: ₹50,000 – ₹75,000 (कार्ड के हिसाब से)
ट्रांजेक्शन लिमिट में बड़ा बदलाव
Bandhan Bank ने भी अपने ATM नियम अपडेट किए हैं।
नया नियम:
अपने बैंक ATM: 5 फ्री ट्रांजेक्शन/माह
दूसरे बैंक ATM: मेट्रो में 3 फ्री ,नॉन-मेट्रो में 5 फ्री
खास बात:
अब बैलेंस चेक जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन भी फ्री लिमिट में गिने जाएंगे।
लिमिट पार करने पर कितना लगेगा चार्ज?
कैश निकासी (Financial): ₹23 प्रति ट्रांजेक्शन ,बैलेंस चेक आदि (Non-Financial): ₹10 प्रति ट्रांजेक्शन , फेल ट्रांजेक्शन (पैसे कम होने पर): ₹25 जुर्माना
टाइमिंग का नया नियम
HDFC Bank ने एक और बदलाव किया है — शाम 7:30 बजे के बाद किया गया ATM ट्रांजेक्शन अगले दिन में गिना जाएगा। महीने के आखिरी दिन ऐसा ट्रांजेक्शन अगले महीने की लिमिट में जुड़ जाएगा।
ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
ये बदलाव छोटे लग सकते हैं, लेकिन अगर आप बार-बार ATM यूज करते हैं तो हर महीने अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है। अब आपको अपने ATM यूज पर नजर रखनी होगी, वरना बेवजह पैसे कट सकते हैं।
डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ता ट्रेंड
बैंक अब ग्राहकों को UPI और नेट बैंकिंग की तरफ शिफ्ट करना चाहते हैं। भारत में 2.5 लाख से ज्यादा ATM होने के बावजूद, डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है।
क्या करें आप?
जरूरत होने पर ही ATM से पैसे निकालें फ्री लिमिट का ध्यान रखें छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन से बचें , UPI/डिजिटल पेमेंट का ज्यादा इस्तेमाल करें.. 1 अप्रैल से ATM इस्तेमाल करने का तरीका बदलना जरूरी हो जाएगा। अगर आपने अपनी बैंकिंग आदतें नहीं बदलीं, तो हर महीने ज्यादा चार्ज देना तय है।