Edited By Desh Raj, Updated: 11 Apr, 2026 07:03 PM

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां पर स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और साथ ही दुकानदार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां पर स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और साथ ही दुकानदार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल महू के छात्र ने कलेक्टर को शिकायत देते हुए कहा था कि एक ही दुकान से किताब,कॉपी खरीदने के लिए उस पर दबाव बनाया गया था
आदेश के बाद भी मनमानी कर रहे स्कूल
दरअसल मध्यप्रदेश में नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, ऐसे में प्रशासन के द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है की किसी भी स्कूल के द्वारा छात्रों को किताबों,कॉपियां या फिर यूनिफार्म एक ही दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
श्री साईं एकेडमी और विद्याश्री स्टेशनरी पर कार्रवाई
इस आदेश के बाद भी कई स्कूल संचालक अपनी मनमानी कर रहे है और बिना किसी डर के छात्रों पर दबाव बना रहे है। ऐसा ही एक मामला इंदौर के पास महू में सामने आया है। फरियादी योगेश के द्वारा शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया गया था की श्री साईं एकेडमी के द्वारा उसे विद्याश्री स्टेशनरी से ही किताबें और कॉपी खरीदने की हिदायत दी है।इसके साथ ही स्टेशनरी संचालक द्वारा मनमाने दामों पर किताबें बेचे जाने का भी आरोप लगाया है।
कलेक्टर शिवम वर्मा बोले-अब मनमानी बर्दाश्त नहीं!
इसी शिकायत पर प्रशासन ने कड़ी और बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बेहद गंभीरता से इस मामले पर एक्शन लेते हुए स्कूल संचालक और दुकान संचालक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने के आदेश दिए है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने साफ़ कर दिया है कि ऐसी शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही जांच भी की जाएगी। उसके बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं इस कार्रवाई के बाद आशा की जा रही है कि आने वाले दिनों में कई बड़े स्कूलों पर प्रशासन स्ट्राइक करेगा और मनामानी के खिलाफ एक्शन लेगा।