इंदौर के नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, लोगों में मची दहशत; अलर्ट मोड पर पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Apr, 2026 03:06 PM

a prominent indore school received a bomb threat

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर के राऊ क्षेत्र में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ड्रोन हमले की धमकी मिली। स्कूल प्रबंधन को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। डीपीएस की आशा नायर के मेल पर तमिलनाडु से धमकी आई है। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। एहतियात के तौर...

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर के राऊ क्षेत्र में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ड्रोन हमले की धमकी मिली। स्कूल प्रबंधन को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। डीपीएस की आशा नायर के मेल पर तमिलनाडु से धमकी आई है। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को आनन-फानन में खाली कराया गया और सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता बीडीएस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में डर का माहौल

पूरे परिसर की सघन जांच शुरू की। स्कूल के हर कोने को बारीकी से खंगाला गया ताकि किसी भी प्रकार के संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि मेल में स्कूल को ड्रोन के माध्यम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिससे प्रबंधन और अभिभावकों में डर का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। जांच के दौरान ड्रोन या किसी विस्फोटक जैसी कोई संदिग्ध चीज अभी तक बरामद नहीं हुई है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है।

स्कूल परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल “सीमा” नाम से भेजा गया है। फिलहाल साइबर टीम मेल आईडी के आधार पर जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल किसने और कहां से भेजा। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। इस घटना के बाद स्कूल परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई ।
 



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!