"जो लोग वन्दे मातरम् नहीं बोल सकते हैं, वे जाएं “भाड़” में, पाकिस्तान जाकर बसें", कांग्रेस के सीनियर नेता की दो टूक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Apr, 2026 11:18 AM

those who cannot say vande mataram should go to hell and settle in pakistan

इंदौरः नगर निगम में वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और ज्यादा बढ़ गया है। इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक-दूसरे पर तीखे और आपत्तिजनक आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के सीनियर नेता केके...

इंदौरः नगर निगम में वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और ज्यादा बढ़ गया है। इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक-दूसरे पर तीखे और आपत्तिजनक आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के सीनियर नेता केके मिश्रा ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि- "जो लोग वन्दे मातरम् नहीं बोल सकते हैं, वे जाएं “भाड़” में, पाकिस्तान जाकर बसें।"  

"जो लोग राष्ट्रधर्म नहीं निभा सकते हैं, वन्दे मातरम् नहीं बोल सकते हैं, वे जाएं “भाड़” में, पाकिस्तान जाकर बसें"
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन केके मिश्रा ने एक्स पर अपनी तीखी टिप्पणी देते हुए कहा हैं कि "जो लोग राष्ट्रधर्म नहीं निभा सकते हैं, वन्दे मातरम् नहीं बोल सकते हैं, वे जाएं “भाड़” में, पाकिस्तान जाकर बसें" वहीं, केके मिश्रा ने पार्षद रूबीना खान के बयान को लेकर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पार्षद रूबीना खान का बयान राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश जैसा लगता है। यह भी कहा जा रहा है कि यह भाजपा के साथ मिलकर किया गया एक खेल है। कहा कि उनका यह बयान उन मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों का भी अपमान करता है, जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई और भारतीय सेना में अपना योगदान दिया और बलिदान दिया।

कांग्रेस के सीनियर नेता ने भाजपा पर भी निशाना साधा
इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा पर भी निशाना साधा गया। आरोप लगाया गया कि पार्टी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जबकि अपने ही नेताओं के कथित विवादित बयानों पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है। कहा गया कि भाजपा का रुख दोहरा और अवसरवादी है, जो केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को उछालती है।

"रूबीना को कांग्रेस से कीजिए बर्खास्त"
केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- "शहर अध्यक्ष  चिंटू जी आप भाजपा-रूबीना जी दोनों को सबक़ दीजिए। ट्वीट में यह यह भी लिखा हैं कि शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे जी आप उस पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष हैं जिसके पुरोधाओं ने भारत माता को ग़ुलामी की ज़ंजीरों से मुक्त कराया था। लिहाज़ा, हमारे ‘बाप’ में दम है, रूबीना ख़ान जी को नोटिस नहीं, कांग्रेस से बर्खास्त कीजिए, जहां जाना चाहती हैं, चली जाएं"

स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व पर भी दबाव बनाया गया है। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे से मांग की गई है कि वे सख्त कदम उठाते हुए पार्षद रूबीना खान को पार्टी से बाहर करें। बयान में यह भी कहा गया कि पार्टी को ऐसे लोगों को शामिल करने से पहले उनकी निष्ठा और पृष्ठभूमि की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!