MLA मुकेश मल्होत्रा मामले में कांग्रेस में पड़ी फूट, MP कांग्रेस के बड़े नेताओं पर सनसनीखेज आरोप, राहुल गांधी से शिकायत

Edited By Desh Raj, Updated: 13 Mar, 2026 07:32 PM

rift emerges in congress over mla mukesh malhotra case

मध्य प्रदेश के विजयपुर में कांग्रेस विधायक को शून्य घोषित करने के हाईकोर्ट फैसले पर एक कांग्रेस नेता ने बड़े नेताओं पर सवाल उठाए हैं और इस मामले को लेकर लापरवाही के संगीन आरोप लगाकार पार्टी के नेताओं को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के विजयपुर में कांग्रेस विधायक को शून्य घोषित करने के हाईकोर्ट फैसले पर एक कांग्रेस नेता ने बड़े नेताओं पर सवाल उठाए हैं और इस मामले को लेकर लापरवाही के संगीन आरोप लगाकार पार्टी के नेताओं को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस मामले में  राहुल गाँधी से शिकायत करने की बात कही गई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राकेश यादव ने उठाए सवाल

इसी बीच हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस के विधायक का चुनाव शून्य करके  BJP के हारे हुए उम्मीदवार को विधायक घोषित करना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। इस पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राकेश यादव ने अपनी ही पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने  मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कहा कि अगर बड़े नेता इस पूरे मामले के ऊपर ध्यान देते और  अच्छा वक़ील हायर करते तो शायद यह नौबत नहीं आती। यादव ने कहा कि ये PCC संगठन को गंभीरता से देखना चाहिए था।सीनीयर वकील को हायर करते ।पता नहीं किस वजह से ऐसा हुआ। इसलिए मैंने राहुल गांधी को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में पार्टी पर ध्यान देने की मांग की है।

उन्होंने कहा भाषण देने तो सभी पहुँच जाते हैं लेकिन इस मामले पर गंभीर कोशिश नहीं हुई। जहाँ अपना कांग्रेस पार्टी का चुना हुआ विधायक, जिसको जनता ने चुना और कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता ने मेहनत करके उसे विधायक बनाया, वह हाईकोर्ट के आदेश पर अब वह विधायक नहीं रहा।  यह बड़े नेताओं की चूक है, इसलिए मैने राहुल गांधी से मध्य प्रदेश संगठन पर ध्यान देने की बात कही है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस में देखने में लगातार आता है कि आपस में बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं में तकरार देखने को मिलती है। कई बार देखने को मिला है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का अलग गुट चलता है तो नेता प्रतिपक्ष का गुट अलग चलता है। दोनों में कई बार आपसी टकराहट भी देखने को मिली है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!