Edited By meena, Updated: 02 Mar, 2026 05:56 PM

इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शराब दुकानों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। कलेक्टर कार्यालय में दोपहर 2 बजे से पहले चरण की ऑनलाइन बोली प्रारंभ हुई....
इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शराब दुकानों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। कलेक्टर कार्यालय में दोपहर 2 बजे से पहले चरण की ऑनलाइन बोली प्रारंभ हुई। 56 ग्रुप में शामिल 19 शराब दुकानों के लिए यह ई-टेंडर प्रक्रिया संचालित की जा रही है। शुरुआती आंकड़ों में करोड़ों की बोली सामने आई है।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आज शराब दुकानों के आवंटन को लेकर ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन द्वारा जिले को 56 ग्रुप में विभाजित किया गया है, जिनमें से 19 शराब दुकानों के लिए प्रथम चरण की ई-टेंडरिंग दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुई।
जानकारी के अनुसार 663 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के मुकाबले अब तक 452 करोड़ रुपये की वैल्यू प्राप्त हो चुकी है। इस प्रक्रिया में कुल 32 प्रतिभागियों ने भागीदारी की है। ऑनलाइन ऑक्शन की यह प्रक्रिया आज शाम तक जारी रह सकती है। आवश्यकता पड़ने पर इसे अगले दिन भी बढ़ाया जा सकता है। ई-टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उच्चतम बोली लगाने वाले आवेदकों के टेंडर खोले जाएंगे और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जा रही है, ताकि राजस्व में वृद्धि हो और निष्पक्ष आवंटन सुनिश्चित किया जा सके।