इंदौर में MD ड्रग गिरोह का पर्दाफाश: 10 लाख की नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 13 Apr, 2026 08:23 PM

indore police bust md drug racket

शहर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर बाजार थाना पुलिस ने एमडी ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 10 लाख रुपये की प्रतिबंधित ड्रग बरामद की गई है।

इंदौर (सचिन बहरानी): शहर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर बाजार थाना पुलिस ने एमडी ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 10 लाख रुपये की प्रतिबंधित ड्रग बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले एक युवक के पास से 12.72 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई थी, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया गया। इसी कड़ी में पुलिस ने मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाते हुए जुबेर पिता सईद खान, निवासी मेहंदीपुर तकिया, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 101.61 ग्राम अवैध एमडी ड्रग जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पहले गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!